Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

सुधवर विद्यालय प्रकरण: निलंबित शिक्षकों की बहाली को लेकर शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

  कौशाम्बी। चायल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सुधवर में छात्र की मृत्यु के बाद विद्यालय के समस्त स्टाफ के निलंबन के मामले में शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर निलंबित शिक्षकों को बहाल करने की मांग की। जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी ने शव परीक्षण रिपोर्ट का हवाला देते हुए शिक्षकों पर की गई कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए तत्काल निलंबन समाप्त करने की मांग की। 29 जुलाई को ग्रामीणों द्वारा विद्यालय परिसर में मृत छात्र का शव रखकर प्रदर्शन किए जाने के बाद बिना विस्तृत जांच के विद्यालय के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट में छात्र के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं मिली तथा मृत्यु का कारण निमोनिया से उत्पन्न चिकित्सीय जटिलता बताया गया है। जांच पूरी होने से पहले शिक्षकों को लापरवाह एवं संवेदनहीन मानते हुए की गई कार्रवाई से बेसिक शिक्षकों की छवि को नुकसान पहुंचा है। महासंघ के जिला सहसंयोजक बाल चन्द्र ने कहा कि बिना जांच के कोई कार्यवाही न की जाए। वार्ता के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कम...