Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नवविवाहिता

नवविवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या और दहेज उत्पीड़न का आरोप

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के भौतर में नवविवाहिता सीमा देवी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट, प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही दहेज में कार और बाइक की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मायके पक्ष ने पति रोहित समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित समाचार: त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सख्त, सुरक्षा व चेकिंग अभियान तेज़ और बारावफात को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक, जुलूस मार्ग का निरीक्षण स्रोत: सर्किल समाचार