कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने करारी स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर संरक्षित गोवंशों की स्थिति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गौशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या, भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने गौशाला का नियमित निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा वहां स्थापित सभी निगरानी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गोवंशों की देखभाल एवं व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। संबंधित समाचार: त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक सख्त, सुरक्षा व चेकिंग अभियान तेज़ और न.प. सिराथू में रक्षाबंधन उत्सव को लेकर बैठक संपन्न, सार्वजनिक समस्याओं पर भी हुआ मंथन स्रोत: प्रशासन
कौशाम्बी और आसपास की लेटेस्ट खबरों के लिए | अपना कौशाम्बी न्यूज़